संस्कारी भारत, हितकारी भारत
लाखों वर्षों से गुणकारी भारत
सतयुग, त्रेता, द्वापर युग की, कलयुग में भी निशानी बनेगी......

इक न इक दिन ये कहानी बनेगी 
भारत की दुनिया दिवानी बनेगी

गौतमबुद्ध आये दुनिया पर छाये
आधी दुनियां पर उनके ही साए
नालंदा जैसा गुरुकुल हो, ऐसी कोई बात नूरानी बनेगी

इक न इक दिन ये कहानी बनेगी 
भारत की दुनिया दिवानी बनेगी
विश्व गुरु हिंद फिर से  बनेगा 
हिंदी गुरूजी की बानी बनेगी 
(कवि अशोक कश्यप)

Comments