दोस्तों, दिनांक 07.03.2012 को  दिल्ली, उ.प्र. तथा हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान आदि सभी हिंदी भाषी राज्यों से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय दैनिक समाचार-पत्र 'महामेधा' में मेरी कविता 'कभी-कभी' प्रकाशित हुई है..........धन्यवाद
कभी-कभी:

कभी-कभी मन गाता है, कभी-कभी मन गाता है
और कभी मन उदास होकर खुद से भी शर्माता है
कभी-कभी मन गाता है, कभी-कभी मन गाता है

कभी तेरी मीठी वाणी सुन, मन, मन में मुस्काता है
और कभी तेरा न मिलना मन में चुभन लगाता है
कभी-कभी मन गाता है, कभी-कभी मन गाता है

कभी तेरी तस्वीर देखकर, मन, उसमें खो जाता है
कभी मेरी तकदीर देखकर, मन, मन में रो जाता है
कभी-कभी मन गाता है, कभी-कभी मन गाता है

सालों से तेरा भोलापन, तेरी और बुलाता है
सालों से मेरा कोरा मन, तेरी छाप लगाता है
कभी-कभी मन गाता है, कभी-कभी मन गाता है

और कभी मन उदास होकर, खुद से भी शर्माता है
कभी-कभी मन गाता है, कभी-कभी मन गाता है
(कवि अशोक कश्यप)

Comments