भगवान

जो महान है, वो ही भगवान् है
महान है वो
जिसके प्रति मन, श्रद्धा से झुकता है
महान है वो
जो निडर है, कठिन राहों पर नहीं रुकता है
महान है वो
जो विश्वसनीय है
महान है वो
सहता है पीड़ा, जो असहनीय है
महान है वो
जो विवेकी है
महान है वो
जिसकी हर अदा से, झलकती नेकी है
महान है वो
जिसका अपना कुछ नहीं है
महान है वो
जिसका अपना तो सारा जहान है
जो महान है
वो ही भगवान् है
(कवि अशोक कश्यप)

Comments

Popular Posts