बाल गीत

देश वो चमन:

देश वो चमन हमारा देश वो चमन
महके जिससे जग ये सारा देश वो चमन

हिन्दू, मुसलमान, सिक्ख, ईसाइयों से फूल
गाँधी, नेहरू, जैसी महक भगतसिंह से शूल
फूल भी और शूल भी हम चाहते अमन

देश वो चमन हमारा देश वो चमन
महके जिससे जग ये सारा देश वो चमन

साईना, सुनीता, कल्पना सी कली हैं
लता जैसी मीठी मिश्री की डली हैं
ये कली-डली बनी रहें दिल से है नमन

देश वो चमन हमारा देश वो चमन
महके जिससे जग ये सारा देश वो चमन

अटल और मनमोहन से बागवान हैं
प्रणव और कलाम जैसे प्रतिभावान हैं
सचिन और बच्चन में विश्व है मगन

देश वो चमन हमारा देश वो चमन
महके जिससे जग ये सारा देश वो चमन
(अशोक कश्यप)


Comments