आज 14 सितम्बर 2012 को 'हिंदी दिवस' की बहुत-बहुत शुभकामनाएं-----------

हिंद है हमारी शान हिंदी से हमारा मान
हिंद और हिंदी हिंद वासियों की जान हैं
हिंद रहे जिंदाबाद हिंदी रहे आबाद
हिंद और हिंदी पर हम सभी कुर्बान हैं

हिंद की हैं बेटी साइना, सुनीता, कल्पना सी 
हिंदी में अपाला, सीता, सावित्री का नाम है 
हिंद के हैं नेता गांधी, नेहरू और पटेल जैसे 
हिंदी में कबीर, तुलसी चर्चा जिनका आम है 

हिंद में वो रिश्ते-नाते पास सभी को जो लाते 
प्यार मोहब्बत की हिंद विश्व में पहचान है 
हिंद में है ताजमहल रहती जहाँ चहल-पहल 
सात अजूबों में ताज बढ़ा रहा शान है  

हिंद का बुलंद जज्बा विश्व-कप पे किया कब्ज़ा 
अमिताभ की अदा को विश्व का सलाम है 
विश्व अहिंसा का दिवस दो अक्तूबर को माना 
गांधी का पैगाम आज विश्व का पैगाम है  
(कवि अशोक कश्यप)

Comments